खुटार में ओवैसी का पुतला दहन करते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
खुटार। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खुटार के मुख्य चौराहे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुदीन ओवैसी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता शनिवार को नारेबाजी करते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचे। यहां ब्लाक अध्यक्ष कमल दीक्षित ने कहा कि कानपुर में ओवैसी की हिंदुत्व के खिलाफ खुले मंच से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। इससे हिंदुओं में रोष है। ओवैसी की टिप्पणी हिंदू समाज का अपमान है। ओवैसी ने पुलिस को भी चेतावनी दी है, जो गलत है।
कार्यकर्ताओं ने ओवैसी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, रिशु त्रिवेदी, अंकित कुमार, सुनील कुमार, निशु मिश्रा, ओमकार, प्रांशु, मोनू मिश्रा, गौरव शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।