फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर हिंदू शक्ति दल में उबाल

Wed, 24 Feb 2016 08:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा चलने के बावजूद शहर में रोजाना रात को होने वाली बिजली कटौती को लेकर हिंदू शक्ति दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने खिरनीबाग चौराहे पर बिजली अफसरों का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बोर्ड परीक्षार्थियों के हित में शाम के समय होने वाली कटौती बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए संगठन कार्यकर्ता आवास विकास कालोनी के शहीद रमेश पार्क में एकत्र हुए और वहीं पर बिजली अभियंताओं का पुतला तैयार किया। इसके बाद पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए संगठन जिलाध्यक्ष आशीष वाजपेयी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। इन कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग चौराहा पहुंचकर तीखी नारेबाजी की और पुतले की पिटाई करने के बाद फूंक दिया। ज्ञापन में बिजली सप्लाई मेें सुधार के साथ बदहाल रमेश पार्क की व्यवस्थाएं ठीक कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें