फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हिंदू संगठन ने चमड़ा भरा ट्रक हाईवे पर पकड़ा, किया हंगामा

विज्ञापन
हुलासनगरा पुलिस चौकी पर खड़ा ट्रक। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। सावन के दूसरे सोमवार की रात राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमड़ा भरे ट्रक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बरेली के किला थाना क्षेत्र में रहने वाले मकसूद बरेली के पुराना शहर कटी कुंइय्या से ट्रक में 450 जानवरों का चमड़ा (खाल) लोड कर कानपुर की केडीए काॅलोनी में स्थित चमड़ा फैक्टरी ले जा रहे थे। सोमवार की रात साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहल्ला नौगवां बिल्लीगंज में ट्रक को राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया।
ट्रक में मीट होने की सूचना पर गहरा रोष फैल गया। मीट भरे ट्रक की सूचना पर हिंदूवादी नेता राजेश अवस्थी भी शाहजहांपुर से कटरा पहुंचे। हिंदू संगठनों ने हंगामा शुरू किया तो कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। तिलहर सीओ ज्योति यादव ने वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा व राजेश अवस्थी ने सोमवार की रात कांवड़ मार्ग पर मीट के ट्रक को पुलिस के न पकड़ने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक मकसूद को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि बरेली से चमड़े को कानपुर की फैक्टरी ले जा रहे ट्रक को एमवी एक्ट के तहत सीज कर हुलासनगरा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में कस्बा इंचार्ज गौरव कुमार की ओर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें