रोजा पुल पर ट्रक खराब होने से मंडी समिति जाने वाले मार्ग पर लगा जाम में फंसे वाहन । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह करीब नौ बजे रोजा ओवरब्रिज पर ट्रक खराब होने जाम लग गया। डेढ़ घंटे बाद ट्रक को ठीक कर हटाया गया। इसके बाद जाम खोला जा सका। करीब डेढ़ घंटे तक यात्री जाम से जूझते रहे।
सीतापुर से बरेली की ओर जा रहा लकड़ी से भरा ट्रक रोजा ओवरब्रिज पर खराब हो गया। पुल पर बीच रोड पर ट्रक खराब होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। चालक ने मिस्त्री को बुलाकर ट्रक को ठीक कराया, लेकिन खराब ट्रक को ठीक करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इतनी देर जाम में रोडवेज बसों से लेकर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
डेढ़ घंटे के बाद ट्रक ठीक होने के बाद चालक ट्रक लेकर बरेली की ओर चला गया। इसके बाद काफी देर तक वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। शनिवार को रोजा मंडी के पास जाम लग गया था। इससे करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम लग गया था। रोजा पुल पर अक्सर वाहन खराब हो जाते हैं। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। कुछ ही देर में हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग जाती हैं।