फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
मृतका मनु देवी का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव कलक्टरगंज में महिला शिक्षामित्र की डेंगू से मौत हो गई। घरवालों के अनुसार जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि होने के बाद उन्हें बरेली अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

कलक्टरगंज निवासी अवधेश सिंह कुशवाहा की पत्नी करीब 40 वर्षीय मनु देवी क्षेत्र के गांव उबरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थीं। वर्ष 2017 में उनका समायोजन रद हो गया था। बेटे अभिषेक सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह से उन्हें बुखार आ रहा था। फायदा न होने पर उन्हें फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां जांच में उन्हें डेंगू बुखार की पुष्टि होने पर उन्हें बरेली स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें