फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी में जिला मंडल में टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में 11 से 25 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान 56 लोगों ने नसबंदी को अपनाया है। इसकी बदौलत शाहजहांपुर मंडल में टॉप पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

पखवाड़े का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ .पीके वर्मा के निर्देशन में हुआ। उन्होंने रोजाना शाम को प्रगति रिपोर्ट के आधार पर ब्लाक वार समीक्षा करते हुए उपलब्धियों को अधिक से अधिक संख्या में लाने के लिए प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप जनपद शाहजहांपुर मंडल में पुरुष नसबंदी, पीपीआईयूसीडी और आईयूसीडी की सेवाओं में मंडल में टॉप रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के दौरान कुल 53 महिला, तीन पुरुष नसबंदी, 1668 आईयूसीडी, 1197 पीपीआईयूसीडी, 1667 अंतरा इंजेक्शन, 9940 छाया , 6662 इमरजेंसी पिल्स, 16543 माला एन और 1.40 लाख कंडोम वितरित किये गए हैं द्य आइयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन व अन्य सेवाएं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दी गयीं। नसबंदी के लाभार्थियों का एंटीजन टेस्ट किया गया और निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही सेवा दी गयी। गतिविधियों के दौरान कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन किया और करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें