फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 15 अगस्त तक बन जाएंगे आक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से हर तरफ हाहाकार मचा था। संभावित तीसरी लहर में ऑक्सीजन की दिक्कत न झेलनी पड़े, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में एक ऑक्सीजन प्लांट बन चुका है। दूसरे का निमार्ण कार्य लगभग पूरा हो चुुका है। दो प्लांटों का निर्माण चल रहा है, जो 15 अगस्त तक बन जाएंगे।
विज्ञापन

मई में राजकीय मेडिकल कॉलेज में मारुति सुजुकी कंपनी की तरफ से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से एक ऑक्सीजन प्लांट बनाने का वादा किया गया था। कुछ ही दिनों में परिसर में एल टू आइसोलेशन वार्ड के पास जमीन चिह्नित कर उस पर प्लांट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसको यूपीपीसीएल की देखरेख में बनाया गया। कुछ दिन पहले ही एक प्लांट बनकर तैयार हो गया है। ये प्लांट पांच सौ लीटर का है। पांच सौ लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन तैयार होगी। इस प्लांट से राजकीय मेडिकल कॉलेज के पचास बेड को जोड़ा गया है। किसी भी समय ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर प्लांट से ऑक्सीजन से सप्लाई ली जा सकती है। दूसरा प्लांट ट्रामा सेंटर के ठीक पीछे बन रहा है। 707 लीटर की क्षमता का प्लांट टाइडेंट कंपनी और एसडीआरएफ के सहयोग से सीएसआर कंपनी बना रही है। प्लांट लगभग बनकर तैयार हो चुका है। ऑक्सीजन की सप्लाई देने वाली मशीनों को रख दिया गया है। बेड तक ऑक्सीजन पहुचाने के लिए पाइपलाइन का कार्य अधूरा है जिसको बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
मरीजों के लिए चार ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो प्लांट लगाने की अभी और तैयारी की जा रही है। एक प्लांट पीएम केयर फंड से एक हजार लीटर की क्षमता का बनेगा और दूसरा यूपी सरकार द्वारा जारी बजट से डीआरडीओ कंपनी के सहयोग से 960 लीटर क्षमता का प्लांट लगेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज परिसर में मॉचर्री के पास जमीन को चिह्नित कर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि चारों प्लांट 15 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

एक ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो चुका है। इससे पचास बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकती है। दूसरा बनकर लगभग तैयार हो चुका है। कुछ कार्य रह गए हैं। इसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कुल चार प्लांट लगेंगे। उम्मीद है कि आने वाली तीसरी लहर में पहले जैसी ऑक्सीजन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें