फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जीप की टक्कर से पूर्व प्रधान घायल, नाराज ग्रामीणों ने निगोही-पुवायां मार्ग किया जाम, तोड़फोड़

विज्ञापन
निगोही में चक्का जाम के दौरान पुलिस से ग्रामीणों की होती नोंक झोंक । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने जा रही निगोही थाना पुलिस की गाड़ी से गनपतपुर निवासी पूर्व प्रधान राजबहादुर सिंह की बाइक टकरा गई। टक्कर लगने से पूर्व प्रधान घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस घायल को बेहोशी की हालत में छोड़कर चली गई। नाराज ग्रामीणों ने निगोही-पुवायां मार्ग के गांव गनपतपुर में तिराहे पर जाम लगा दिया। दबिश देकर लौटी पुलिस की गाड़ी में ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। करीब पौने दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह निगोही थाने के आरक्षी को गांव चेना रुरिया में एक घर में अवैध शराब बनते हुए मिली। सूचना पर थाने से पुलिस बल गांव के लिए रवाना हुआ। जीप में थाने के कार्यवाहक प्रभारी भी थे। पुलिस जीप निगोही-पुवायां मार्ग पर गांव गनपतपुर के पास पहुंची थी। सुबह 7.55 बजे छुट्टा पशुओं को गन्ने के खेतों से भगाने जा रहे गनपतपुर के 72 वर्षीय पूर्व प्रधान राजबहादुर की बाइक और पुलिस जीप में टक्कर हो गई। जीप की टक्कर लगने से राजबहादुर सिंह बाइक समेत उछल कर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खड्डे में जा गिरे। इसके बाद वह अचेत हो गए।
आरोप है कि पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय दबिश देने चेना रुरिया चली गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल पूर्व प्रधान को निगोही सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया। बाद में उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। नाराज ग्रामीणों ने निगोही-पुवायां मार्ग पर गांव के तिराहे को जाम कर दिया। दबिश देकर लौट रही पुलिस की जीप को देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की जीप को घेरकर नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस जीप का शीशा और लाइट तोड़ दीं। इसके चलते पुलिस से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक भी हुई। मौका पाकर शराब बनाने वाले आरोपी भी भाग गए। सुबह साढ़े आठ बजे से लगे जाम की सूचना पाकर सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। सीओ सदर के कार्रवाई के आश्वासन के बाद सवा दस बजे जाम को खोला गया।
ग्रामीणों को परेशान करती पुलिस
हंगामे के दौरान पहुंचे सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह को देखकर चेना रुरिया गांव की तमाम महिलाओं ने पुलिस की पोल खोलकर रख दी। बताया कि थाने के सिपाही आए दिन सादे कपड़ों में पहुंचकर घरों में दबिश देने के नाम पर सभी को परेशान करते हैं। शराब की तलाशी के नाम पर महिलाओं के साथ अभद्रता भी की जाती है। सीओ ने सिपाहियों का चिह्नित करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस जीप रास्ते में तेजी से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक को चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया था। उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर

निगोही-पुवायां मार्ग पर लगा जाम । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

छतिग्रस्त पुलिस जीप । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें