फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा घाट पर आरती और पूजन करेगी गंगा समग्र समिति

विज्ञापन
शाहजहांपुर के गर्रा नदी घाट पर फैली गंदगी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्राघाट को गंदगी से मुक्त कर आरती और पूजन करने के लिए जिला समग्र और जिला गंगा समिति संयुक्त रूप से आगे आई है। पदाधिकारी घाट को स्वच्छ बनाने के साथ ही समाज के गणमान्य और जागरूक लोगों को बुलाकर आरती कराने पर काम करेंगे। इस कार्य को भव्य बनाने के लिए रविवार को मीटिंग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के गर्रा घाट को स्वच्छ बनाने के लिए अमर उजाला की मुहिम ने तेजी पकड़ ली है। घाट पर सफाई होने के बाद पृथ्वी संस्था ने सौंदर्यीकरण कराने के लिए आगे आकर मांग रखी। इस बीच नगर निगम ने भी तेजी दिखाई और सौंदर्यीकरण के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए प्रस्ताव बनाने का काम शुरू कराने की बात कही। इस बीच गंगा समग्र और जिला गंगा समिति ने भी मुहिम का साथ देने का निर्णय लिया है।
अभी तक खन्नौत नदी के तट को स्वच्छ बनाने के लिए काम करने वाली संस्था ने गर्रा घाट पर भी काम करने का वादा किया। गंगा समग्र ब्रजप्रांत के प्रांतीय कोषाध्यक्ष राकेश पांडेय ने बताया कि घाट की टीम द्वारा सफाई करने के बाद आरती और पूजन का काम शुरू करेंगे। आरती व पूजन होने से नियमित सफाई रहेगी। हर महीने में दो बार नगर के गणमान्य और जागरूक लोगों व अधिकारियों को आरती में बुलाया जाएगा, जिससे घाट पर अधिकारी भी नजर रख सकें। संवाद
विज्ञापन

-गर्रा घाट को विकसित करने का विचार काफी बेहतर है। हनुमत धाम और शहीद स्तंभ के बाद यह तीसरा एक पिकनिक प्वाइंट के रूप में विकसित हो सकेगा। घाट को बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। घाट पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ही आरती व पूजन भी करेंगे।
विज्ञापन

राकेश पांडेय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, गंगा समग्र ब्रजप्रांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें