फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जन्मोत्सव: लोक गायिका मालिनी अवस्थी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 24 Apr 2024 04:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर हनुमतधाम पर आयोजित कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करतीं मालिनी अवस्थी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विसरात रोड स्थित हनुमतधाम पर मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को रोशनी से जगमगाते हनुमतधाम परिसर में विशालकाय हनुमानजी की प्रतिमा के समक्ष प्रथम पूज्य गणपति महाराज का स्मरण कर भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। जब मालिनी अवस्थी ने माइक ली तो भजन संध्या में उपस्थित लोग उत्साहित होकर जयकारे लगाने लगे। उन्होंने तान छेड़ी तो श्रद्धालु जय श्रीराम-जय श्रीराम करने लगे। सभी भावविभोर हो गए। जय हो राम, तुम्हारी जय हो... सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। उन्होंने ठुमरी और कजरी गीत भी सुनाए।
इसके बाद देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण कुमार सागर, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, सुरेश राणा, हनुमतधाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, चंद्रशेखर खन्ना उर्फ धीरू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें