फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला की गला रेतकर हत्या में पति समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
मृतका प्रीति का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद। गुनारा गांव की प्रीति की शुक्रवार की शाम धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के मामले में मां ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्यारोपी पति की तलाश में दो पुलिस टीमें लगी हुई हैं। शनिवार को कुछ करीबी लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव कालागाड़ी निवासी धर्मवीर की पत्नी सुशीला ने जलालाबाद थाने में तहरीर दी। उन्होंने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी प्रीति की शादी करीब एक साल पहले गांव गुनारा निवासी अजय के साथ की थी। बेटी के ससुरालीजन बाइक की मांग को लेकर परेशान कर रहे थे।
इसके बाद बेटी को मायके बुलवा लिया था, फिर एक जून को दामाद अजय बेटी की विदा करा लाया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि दामाद अजय, उसके भाई विजय, भाभी रेशमा, ननद बिट्टो, बहनोई मुकेश तथा बेटी की शादी कराने वाले रामविकास ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी। प्रीति गर्भवती थी।
विज्ञापन

इसके बाद समधी को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। देर शाम परिवार के लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। देखा बेटी खून से सनी चारपाई पर पड़ी थी। उसका गला कटा हुआ था। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हर पहलू पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।


बाइक की जगह ले ली थी सोने की चेन
परिजनों ने बताया कि दामाद बेटी से फोन पर बात नहीं करता था। फोन काट देता था। बेटी परेशान थी, लेकिन बताती नहीं थी। अभी कुछ दिन पूर्व ही उसने परेशान करने की बात बताई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के समय बाइक दे रहे थे, लेकिन दामाद सोने की चेन मांगने लगा। इसलिए बाइक न देकर सोने की चेन दी थी। अब कुछ समय से दामाद दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर प्रीति को मार दिया। परिजनों ने बताया कि प्रीति तीन बहनों में बड़ी थी। प्रीति की मौत से उसकी छोटी बहन रीता, अराध्या व भाई दीपक का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें