रौसर कोठी गांव में लालता देवी मंदिर। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
भावलखेड़ा। विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत रौसर विकास के मामले में अब भी पिछड़ी हुई है। गांव में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। अब भी गांव के कई लोगों तक सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंचा है। ऐसे में नई प्रधान का कहना है कि वह टूटी सड़कों का निर्माण कराएंगी, साथ ही गंदगी से निजात दिलाना उनका लक्ष्य रहेगा।
प्रधान का एजेंडा
ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि उनका फोकस बेरोजगारों को रोजगार दिलवाने एवं बेघरों को सरकारी आवास दिलाने पर रहेगा। इसके अलावा गांव में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि लोग बीमारियों से बच सकें। सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगी। गांव में बच्चों के खेलने के लिए स्टेडियम बनवाने का प्रयास करेंगी तो जो सड़कें टूटी हुईं हैं उनका निर्माण भी कराएंगी।
गांव की आबादी-2400
शिक्षा-जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालय तथा प्राइवेट स्कूल
साक्षरता-90 प्रतिशत
गांव की पहचान-लालता देवी माता का मंदिर। यहां प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन किया जाता है।
प्रमुख समस्याएं
1. खराब सड़कें
2. बेरोजगारी
3. बारिश से जलभराव
4. पेंशन न मिलना
5. आवास की समस्या
6. गंदगी
गांव में साफ सफाई व्यवस्था व नाला बनना आवश्यक है। नई प्रधान से आशा है कि वह नाला निर्माण कराकर बरसात में गंदे पानी के निकास की समस्या से निजात दिलाएंगी। -गंगासरन उर्फ डब्लू
गांव में युवाओं के लिए योजनाएं लाकर उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाने चाहिए। गांव में एक खेलकूद का मैदान जरूरी है। जिससे युवा पीढ़ी अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर सके। -वरुण दीक्षित
गांव में तालाबों का सौंदर्यीकरण होना चाहिए। सरकार द्वारा चल रहीं योजनाएं पात्रों तक पहुंचें यह सभी की मंशा है। नए प्रधान से सभी को काफी उम्मीदें है। -मनोज उर्फ गुड्डू
गांव में स्वच्छता को लेकर ज्यादा काम होना चाहिए। स्वच्छता कर्मियों की कमी है। जिसे पूरा किया जाना चाहिए। गंदगी हटेगी तो बीमारियां कम फैलेंगी। -रामकिशोर दीक्षित
आपकी ग्राम पंचायत में कोई समस्या है तो मेल आईडी shahjahanpur@samvadnews.in अथवा मोबाइल नंबर पर 9580673124 व्हाट्सएप कर सूचना दे सकते हैं।