शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का शुभारंभ होगा। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीआरसी से शिक्षकों को प्रश्नपत्र के बंडल दिए गए हैं।
जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में दो पालियों में परीक्षाएं होगी। कक्षा एक से आठ तक की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए मंगलवार को पूरे दिन तैयारी चलती रही। नगर स्थित बीआरसी कार्यालय में आए शिक्षकों को प्रश्नपत्र के पैकेट दिए गए।
संकुल प्रभारी इमरान सईद खान ने बताया कि बीएसए कार्यालय से प्रश्नपत्र उपलब्ध हो गए हैं। जिन्हें बीईओ नगेंद्र कुमार के निर्देशन में सीलबंद लिफाफों में स्कूलों में पहुंचा दिया गया है। संवाद