फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में आधा घंटे पहले करंट आरक्षण की सुविधा फिर बहाल

सार

कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे ने इसे बढ़ाकर दो घंटे पहले कर दिया था
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों में यह सुविधा 10 अक्तूबर से मिलेगी

बरेली। भारतीय रेलवे ने अपनी सभी स्पेशल ट्रेनों में आधा घंटे पहले त्वरित (करंट) आरक्षण की सुविधा एक बार फिर बहाल कर दी है। कोरोना संक्रमण केचलते रेलवे ने इस सुविधा को घटाकर दो घंटे पहले कर दिया था। यात्रियों को यह सुविधा 10 अक्तूबर से मिलनी शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि रेलवे अपना पहला आरक्षण चार्ट गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान से कम से कम चार घंटे पहले बनाता है। उसके बाद उपलब्ध स्थान पर आरक्षण पीआरएस काउंटर एवं ऑनलाइन माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर जब तक दूसरा चार्ट न बन जाए तब तक होते हैं। यह अवधि कोरोना संक्रमण से पहले आधा घंटा हुआ करती थी। 
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण केचलते रेलवे ने 11 मई, 2020 को दूसरा त्वरित आरक्षण चार्ट बनाने का नियम दो घंटे पहले निर्धारित कर दिया, जिसके बाद से यात्री केवल दो घंटे पहले तक ही अपना करंट टिकट बुक करा सकते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे सभी परिस्थितियां सामान्य होने की ओर हैं और त्योहारी सीजन भी शुरू हो रहा है, जिसके मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने अपनी सभी स्पेशल ट्रेनों में 30 मिनट पूर्व तक करंट आरक्षण देने की सुविधा को 10 अक्तूबर से एक बार फिर बहाल कर दिया गया है, जिससे अब यात्री ट्रेन छूटने के आधा घंटा पहले तक अपना करंट टिकट बुक करा सकेंगे।
उन्होेंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा पहला आरक्षण चार्ट (चार घंटे पहले) बनने के बाद रद्द हुई टिकटों पर बिना किसी झंझट यात्रियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी। इस सुविधा का लाभ यात्री स्टेशन पर त्वरित काउंटर व ऑनलाइन आरक्षण पर भी उठा सकेंगे। टिकट वापसी नियम के अनुसार पहले से आरक्षित टिकटों के रद्दीकरण की अनुमति इस दौरान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें