फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अगले 24 घंटों में बादल गरजने के साथ ओले गिरने का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में धूप और बादल छाए रहने के साथ ही शाम को मौसम ने करवट ली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने पर गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर बारिश के साथ बादल गरजने और ओले गिरने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, वायुदाब 11 मिलीबार गिरा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-तूफान की आशंका है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब 11 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 50 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई। पूर्वी हवा चल रही है। इससे मौसम के फिर से बिगड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें