तिलहर चीनी मिल ग्राउंड पर गुर्जर क्रिकेट एकेडमी जूनियर के विजेता खिलाड़ी खुशी की मुद्रा में अपन?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। चीनी मिल ग्राउंड पर खेले जा रहे सूरज कांति गुर्जर क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 का 11वां मैच गुर्जर क्रिकेट एकेडमी जूनियर और 12वां मैच चौधरी क्रिकेट एकेडमी पुवायां ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर जीत लिया।
सोमवार सुबह आईएमए क्रिकेट एकेडमी और गुर्जर क्रिकेट एकेडमी जूनियर के मध्य मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईएमए बरेली मात्र 102 रन पर ऑलआउट हो गई। गुर्जर क्रिकेट एकेडमी जूनियर की तरफ से मैन आफ द मैच एकांश यादव ने चार ओवर में 15 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट लिए। अमित यादव और सरवन कुमार ने दो-दो विकेट लिए। गुर्जर क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने तीन विकेट से मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला एचआर क्लब शाहजहांपुर और चौधरी क्रिकेट एकेडमी पुवायां के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एचआर क्लब ने 102 रन का लक्ष्य दिया। चौधरी एकेडमी की ओर से अब्दुल जीशान ने पांच और हर्ष राणा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी क्रिकेट एकेडमी ने महज सात ओवर में मैच को जीत लिया।
छह विकेट से इस मैच के मैन ऑफ द मैच अब्दुल जीशान रहे। मैच के अंपायर मुनाजिर नियाजी, अभिषेक गंगवार, ऑनलाइन स्कोरर आशीष यादव, अपूर्व भदौरिया, सहयोगी रजत सिंह, आजाद राजपूत, मान सिंह यादव, अभिषेक कश्यप, अंश गंगवार, पीयूष यादव, अरहम इदरीसी आदि लोग मौजूद रहे।