फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्यार्थियों की रुचि देखकर ही कॅरिअर के प्रति मार्गदर्शन करें

विज्ञापन
शाहजहांपुर में राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यशाला में बोलते डीआईओएस हरिवंश कुमार। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में कॅरिअर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चाें को उनकी रुचि के हिसाब से कॅरिअर बनाने के लिए मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व कॅरिअर गाइडेंस के नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की रुचि पहले जरूर जान लें। उसी के हिसाब से विद्यार्थियों को कॅरिअर चुनने के लिए प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन करें। जरूरत पड़ने पर उनके अभिभावकों से समन्वय स्थापित करते हुए उनको भी प्रेरित करें।
यूनिसेफ के जोनल समन्वयक राजेन्द्र कुमार, प्रशिक्षक ममता राठौर, गीता चंद्रा ने विभिन्न जानकारियां दी। इस बीच प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजन, सर्वेश कुमार, डॉ.ब्रजेश कुमार, अतुल कश्यप, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें