फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन चुनने का भी विकल्प दे सरकार : विजय

Mon, 02 Dec 2024 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर रविवार को अटेवा की ओर से एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग दोहराई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि एनपीएस से अधिक घातक व्यवस्था यूपीएस के रूप में पेश कर दी गई है। सरकार विकल्प ही देना चाहती है तो ओपीएस अर्थात पुरानी पेंशन चुनने का दे।
कर्मचारी खुद तय कर लेगा, उसके लिए क्या बेहतर है। बोले कि जिस तेजी के साथ सरकार सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है, वह देश के भविष्य के लिए खतरनाक है। इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल उसरी ने कहा कि रेलवे के विभिन्न विभागों का निजीकरण ठीक नहीं है। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय महासचिव व अटेवा प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरज पति त्रिपाठी ने कहा कि एनपीएस यूपीएस के विरोध में 26 सितंबर के आक्रोश मार्च ने यह साबित कर दिया कि देश के शिक्षक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के सिवाय कुछ भी मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

निजीकरण देश की भावी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। महासम्मेलन को विक्रमादित्य मौर्य, विजय कुमार बंधु, संदीप वर्मा, नरसिंह ने भी संबोधित किया। बरेली मंडल अध्यक्ष जगदीश गंगवार, मंडलीय मंत्री भूप सिंह, बरेली जिला संयोजक पुष्पा गंगवार, शाहजहांपुर जिला संयोजिका रेनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें