फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के सामने से हटवाया कब्जा

Sun, 19 Feb 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की नाराजगी के बाद सरकारी अस्पताल की बाउंड्री के पास रखे खोखे आदि अतिक्रमण शनिवार को हटा दिया गया। इस दौरान कब्जेदारों में हड़कंप मचा रहा। विधानसभा चुनाव से पूर्व डीएम कर्ण सिंह चौहान बूथों का निरीक्षण करने खुटार आए थे। थाने के सामने सरकारी अस्पताल की बाउंड्रीवाल के सहारे रखे खोखे आदि देखकर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए थानाध्यक्ष को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। डीएम ने नगर पंचायत कर्मचारियों औैर पुलिस से कहा था कि जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटा तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एके पटेल और थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद ने पुलिस बल के साथ जेसीबी की मदद से होटल आदि ध्वस्त कर दिया और मौके पर रखे खोखे हटवा दिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि फिर से अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाने की जानकारी पाकर तमाम लोग मौके पर पहुंचे और मेन रोड के अलावा, बंडा, पुवायां, गोला, पूरनपुर, मैलानी रोड पर भी अतिक्रमण हटवाने की मांग की। लोगों ने बताया कि अतिक्रमण के चलते नगर में रोज जाम लग जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती। नायब तहसीलदार ने लोगों से कहा कि अग्रिम आदेश मिलने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें