फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेली में दो घरों से छह लाख रुपये का माल चोरी

विज्ञापन
गांव सरेली में अश्विनी वर्मा के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। चोरों ने बृहस्पतिवार रात गांव सरेली के अश्विनी वर्मा और रमेशचंद्र के घर से नकदी, जेवर सहित करीब छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। शुक्रवार को चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

अश्विनी वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार के लोगों के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोर छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के सहारे घर के अंदर उतर आए। चोरों के कमरा खोल कर वहां रखी अलमारी खोल ली और उसमें रखी सोने की तीन चेन, दो हार, पांच अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाले, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी टॉप्स, एक पैंडल, पांच जोड़ी चांदी की पायल चोरी कर लिए।
इसके बाद चोर पड़ोस के रमेशचंद्र के घर घुस गए और अलमारी में रखे 12 हजार रुपये आदि चोरी कर लिया। अश्विनी और रमेश के परिवार के लोग शुक्रवार सुबह उठे तो कमरे में सामन बिखरा पड़ा देख चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी मौका मुआयना किया और पीड़ितों से चोरी गए सामान की जानकारी ली। अश्विनी वर्मा और रमेशचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की आश्वासन दिया है। पुवायां सीओ बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें