फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर के रोजा में कपलिंग खुलने से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, बाधित हुआ रेल यातायात

Sun, 17 Dec 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

मालगाड़ी रविवार सुबह 8.10 बजे रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर रुकी। लोको पायलट और गार्ड ट्रेन मैनेजर चेंज होने के बाद ग्रीन सिंगल होने पर लोको पायलट ने ट्रेन को जैसे ही आगे बढ़ाया कुछ दूर आगे चलकर उसकी कपलिंग खुल गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े रेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रविवार सुबह मालगाड़ी को हिस्सों में बंट गई। मालगाड़ी मुरादाबाद से सुल्तानपुर जा रही थी। ट्रेन सुबह 8.10 बजे रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई। लोको पायलट और गार्ड ट्रेन मैनेजर चेंज होने के बाद ग्रीन सिंगल होने पर लोको पायलट ने ट्रेन को जैसे ही आगे बढ़ाया कुछ दूर आगे चलकर मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। 

विज्ञापन


लोको पायलट और गार्ड ने स्टेशन मास्टर व पावर केबिन को सूचना दी। पावर केबिन ने कंट्रोल को सूचना। कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेन को आउटर और शाहजहांपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक यातायात निरीक्षक मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के डिब्बों को पीछे कर बोगियों को जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। करीब 12 मिनट तक डाउन लाइन पर यातायात बाधित रहा।

रेलवे के यातायात निरीक्षक विशाल सिंह ने बताया कि मालगाड़ी आकर खड़ी हुई थी। उसके बाद रवाना हुई तो बोगी का कुंडा प्लेटफार्म में टकराने से मालगाड़ी दो भागों में विभाजित हो गई। 12 मिनट में बोगियों को दोबारा जोड़कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें