पुवायां। गांव कटका, बेला, बनियानी, फरेंदा बरा, अगौना बुजुर्ग, बिलसड़ी खुर्द आदि के आसपास वन्य पशु देखे जाने की चर्चा है। कुछ लोग बता रहे हैं कि खेतों में बाघ घूम रहा है।
गांव कटका के राकेश की एक बकरी गायब होने पर गांव में चर्चा है कि बकरी को बाघ उठा ले गया है। बकरी तलाश करते समय गांव के लोगों ने बाघ देखे जाने का दावा किया है, लेकिन नाम बताने को तैयार नहीं हैं। सूचना पर रविवार को वन विभाग की टीम ने गांवों के आसपास पगमार्क तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन बाघ के पगमार्क नहीं मिले।
रेंजर वीरेश राव ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया था। अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। संवाद