फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चोर समझकर बिजली कर्मियों को घेरा, मुश्किल से छूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से रामपुर कलां विद्युत उपकेंद्र के फीडरों पर रविवार रात आठ बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाॅल्ट तलाश रहे कर्मचारियों को पुवायां में लोगों ने चोर समझकर घेर लिया। बमुश्किल कर्मचारी पिटने से बच सके। 12 घंटे बाद सुबह आठ बजे फाॅल्ट सही होने पर बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

रामपुर कलां विद्युत उपकेंद्र से सिकलापुर, उदरा, टाह, रामपुर कलां ग्रामीण और पुवायां कृषि पांच फीडर हैं। पांचों फीडरों पर नलकूप, व्यावसायिक और नलकूपों को मिलाकर लगभग 3500 कनेक्शन हैं। रविवार रात आठ बजे हाईटेंशन लाइन में फाॅल्ट आने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। कर्मचारी फाॅल्ट तलाश करने निकले तो पुवायां से मोहम्मदी रोड पर गांव के लोगों ने चोर समझकर कर्मचारियों को घेर लिया। गांव के लोग कर्मचारियों की पिटाई पर आमादा हो गए, कर्मचारियों ने अपना परिचय देकर बमुश्किल लोगों को समझाया, बावजूद इसके गांव के लोगों ने उनसे लौट जाने के लिए कहा।
इसके बाद सुबह फाॅल्ट तलाश कर सही किया गया। 12 घंटे बाद सोमवार सुबह आठ बजे बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। भीषण उमस में बिजली नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बड़ागांव उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति मिलती है। रविवार रात फाॅल्ट होने पर कर्मचारियों को पेट्रोलिंग के लिए भेजा था। मोहम्मदी रोड किनारे कर्मचारी लाइन देख रहे थे तो ग्रामीणों ने चोर होने की बात कहकर घेर लिया। बमुश्किल कर्मचारी वापस आए। इसके बाद कर्मचारी रात में नहीं गए। सोमवार सुबह फॉल्ट तलाश कर बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
- जितेंद्र शर्मा, जेई बिजली उपकेंद्र रामपुर कलां, खुटार
00
एसई से मिले भाकियू कार्यकर्ता

कांट। क्षेत्र के गांवों में बिजली संकट को लेकर किसान खासे परेशान हैं। भीषण गर्मी में पंखे, कूलर नहीं चलने से जनजीवन बेहाल है और सिंचाई नहीं हो पाने से खेतों में धान, गन्ने आदि फसलें सूख रही हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर भाकियू भानु गुट के जिला संगठन मंत्री संत कुमार मिश्रा ने एसई को बताया कि अभायन बिजली उपकेंद्र से लंबे समय से किसी भी गांव को बिजली नहीं मिल रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन दिन में गांवों की बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर कार्यकर्ता उनके कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला महासचिव राशीराम वर्मा, रवींद्र कनौजिया, मधुरेश शर्मा, सरोज वर्मा, देवेंद्र कुमार, आदेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें