सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खुटार की छात्राएं। स्रोत : श
खुटार। नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन, ताइक्वांडो, योग आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिले के कई ब्लॉक क्षेत्र से छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ताइक्वांडो में खुटार, योग में भावलखेड़ा की बालिकाएं प्रथम रहीं। ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित ने फीता काटकर आयोजन की शुरुआत की। बीडीओ आशीष कुमार, वार्डन किरन वाजपेयी, खेल शिक्षिका सफीना खान सहित कई शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। संवाद