वजह नहीं बता पा रहे परिजन
परिजनों ने मोहल्ले के चार लोगों पर हत्या करने का संदेह जताया है लेकिन वजह नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने पुरानी रंजिश से भी इन्कार किया है। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि दो साल पहले युवकों ने युवती को पत्र देकर धमकाया था। इस बिंदु पर पड़ताल चल रही है।
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। फंदे से लटकने से मौत होने की बात सामने आई। शेष वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।