फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बालिका की मौत, क्लीनिक संचालक पर गलत दवा देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। मोहल्ला बगिया द्वितीय निवासी विनोद शर्मा की छह वर्षीय बेटी शानवी की शनिवार रात बुखार की दवा खाने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने क्षेत्र के एक क्लीनिक संचालक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

विनोद शर्मा के अनुसार, शानवी कक्षा एक की छात्रा थी। शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद उसे बुखार आया। शाम को उन्होंने क्षेत्र स्थित एक क्लीनिक से बेटी के लिए दवा ली। रात में दवा खिलाने के करीब आधे घंटे बाद शानवी की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर उसी क्लीनिक पर पहुंचे, लेकिन वहां से मना किए जाने पर निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने शानवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद विनोद बेटी का शव घर ले आए और यूपी-112 को सूचना दी। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें