निगोही। क्षेत्र के गांव छतेनी निवासी शिवनाथ की पत्नी सरिता (25) ने गले में धोती का फंदा लगाकर टिन की कड़ी से लटक गई। 15 अप्रैल को उसके देवर विमल का तिलक होना है।
शिवनाथ शाहजहांपुर स्थित जीएफ कॉलेज में पुस्तकालय में कर्मचारी हैं। शनिवार दोपहर बाद दो बजे बड़े भाई विश्वनाथ की पत्नी और शिवनाथ की पत्नी सरिता के बीच झगड़ा हो गया था। जेठानी व देवरानी के बीच हुए झगड़े को लेकर शिवनाथ ने अपनी पत्नी सरिता को फटकार लगा दी थी।
शाम करीब बजे बगल के मकान में ससुर सीताराम व सरिता चारा मशीन से चारा काट रहे थे। इसी बीच सरिता खाना बनाने की बात कहते हुए घर में चली गई और धोती का गले में फंदा लगाकर कमरे की पड़ी टिन की कड़ी से लटक गई। उसे लटकता देखकर परिजन ने नीचे उतार लिया। एंबुलेंस से सरिता को निगोही सीएचसी ले जाया गया है। सीएचसी पहुंचने से पहले सरिता ने दम तोड़ दिया है।
परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजन ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर