झोलाछाप की दुकान, जिसमें किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी आरोपी युवक से परिचित थी। जब उसने किशोरी से साथ चलने के लिए कहा तो वह उसके साथ चली गई। उसे उम्मीद भी नहीं थी कि उसे साथ ले जाने वाला शख्स ही उसके साथ दुष्कर्म करेगा। वारदात के बाद किशोरी की तबीयत खराब है।
अल्हागंज थाना क्षेत्र के आरोपी युवक अक्षय से किशोरी से परिचित थी। वह घर से अपनी मां से रुपये लेकर कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। जब युवक ने उसे बहलाया-फुसलाया तो वह बगैर ज्यादा कुछ कहे उसके साथ चली गई। दूसरे आरोपी झोलाछाप रामबाबू की दुकान पर पहुंचकर युवक के इरादों से अंजान किशोरी को जब समझ में आया कि उसके साथ गलत हरकत होने वाली है तो वह चिल्लाने लगी।
उसे डराने के लिए अक्षय ने उसके कई थप्पड़ जड़ दिए। किशोरी रोती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। अक्षय और रामबाबू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ने लगी। पीड़िता के लहूलुहान होने पर आरोपी घबरा गए। उन्होंने तुरंत किशोरी को वहां से घर के लिए भेज दिया।
जब किशोरी को उसकी मां ने देखा तो उसका कलेजा कांप गया। रोते-रोते किशोरी ने पूरी बात बताई। किशोरी की मां ने तुरंत थाने जाकर पुलिस की मदद ली। सूचना पाकर हरकत में आई पुलिस ने दोनों आरोपी अक्षय और रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपी गिरफ्त में हैं। कार्रवाई की जा रही है।
कई साल से अल्हागंज में रह रहा है झोलाछाप
आरोपी झोलाछाप रामबाबू फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थानाक्षेत्र के रामपुर डफरापुर गांव का रहने वाला है। कई सालों से वह अल्हागंज के एक मकान में किराये पर रह रहा है। यहीं पर वह अपना क्लीनिक भी चलाता है।