मीरानपुर कटरा। मोहल्ला मुगलान में मंगलवार को दोपहर बारिश के दौरान बिजली के एक खंभे पर उतरे करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई।
जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने मृत गाय के साथ विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर धरना दिया। हालांकि, बाद में विद्युत निगम के एसडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीओ आकृति पटेल और इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेश गौड़ को बुलाकर मृत गाय का पोस्टमाॅर्टम कराकर उसे दफन कराया। इस दौरान अमर सिंह, कृष्णा गंगवार, अभिजीत प्रताप सिंह, अभिषेक गंगवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद