फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी से मारपीट, विरोध में थाने का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 1, 2
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी से मारपीट, विरोध में थाना घेरा
मोहल्ला चमकनी में घर का शौचालय साफ करने से मना करने पर हुआ विवाद
-मेडिकल स्टोर स्वामी पर मारपीट का आरोप, सदर बाजार थाने पर तहरीर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के मोहल्ला चमकनी में घर के शौचालय की सफाई करने से इनकार करने पर मेडिकल स्टोर स्वामी ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी मिश्रीलाल की पिटाई कर दी। विरोध में शनिवार को सफाईकर्मियों ने थाने घेराव कर प्रदर्शन किया। पीड़ित ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला चमकनी करबला निवासी मिश्रीलाल शुक्रवार रात सफाई कार्य में लगे थे। आरोप है कि मोहल्ले के एक मेडिकल स्टोर के स्वामी ने उसे बुलाया और घर का शौचालय साफ करने के लिए कहने लगा। मिश्रीलाल ने ड्यूटी पर होने की बात कहते हुए इनकार कर दिया। जिस पर मेडिकल स्टोर स्वामी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने मिश्रीलाल की पिटाई कर दी। रात में किसी तरह मामले को शांत कर दिया गया। शनिवार सुबह मारपीट की खबर सफाई कर्मचारी यूनियन के पास पहुंची तो कर्मचारी भड़क गए। नगर निगम से सभी जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए सदर थाने पहुंच गए। थाने का घेराव करते हुए जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस बीच आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सभी को शांत किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप वाल्मीकि, राजेंद्र कुमार, श्याम बाबू, विनोद, संजीव कुमार आदि शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें