फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चीनी मिलों पर पिछले पेराई सत्र का 1.22 अरब रुपये बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद की रोजा व निगोही चीनी मिलों ने नए पेराई सत्र में किसानों से खरीदे जा रहे गन्ना का भुगतान करना शुरू कर दिया है, लेकिन पिछले पेराई सत्र में जिले की तीनों मिलों ने खरीदे गए गन्ना का 1.22 अरब रुपये भुगतान अभी तक नहीं किया है।
विज्ञापन

बिरला ग्रुप की रोजा और डालमिया ग्रुप की निगोही मिलों ने पिछले पेराई सत्र का शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है, लेकिन बजाज ग्रुप की मकसूदापुर मिल पर अभी पिछले पेराई सत्र का 81 करोड़ रुपये, सहकारी क्षेत्र की तिलहर चीनी मिल पर 25 करोड़ रुपये और पुवायां चीनी मिल पर 16 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है।
बुधवार को रेती रोड स्थित गन्ना भवन के सभागार में हुई गन्ना क्रियान्वयन समिति की बैठक में जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने मिल प्रतिनिधियों को पिछले पेराई सत्र का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिए, लेकिन तब से यथा स्थिति बनी हुई है। डीसीओ डॉ. भार्गव ने बताया कि रोजा मिल ने 12 नवंबर तक 1719 किसानों को 3.18 करोड़ रुपये भुगतान किया है।
विज्ञापन

निगोही मिल ने 18.64 करोड़ रुपये का भुगतान 9403 किसानों के खाते में भेज दिया है। जनपद में अब तक 15 लाख क्विंटल गन्ना की खरीद हो चुकी है और सभी मिलों ने पेराई भी शुरू कर दी है। सभी क्रय केंद्रों पर गन्ना की खरीद भी शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए सभी चीनी मिलों, सहकारी गन्ना विकास समितियों में पूछताछ केंद्र भी स्थापित किए हैं।
किसानों को चीनी मिलों से पिछले सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसान भाई अपने मोबाइल का इनबॉक्स खाली रखें, ताकि उन्हें एसएमएस पर्ची आसानी से मिल सकें। गन्ना तौल कराने के लिए किसान एसएमएस वाला मोबाइल फोन और एक आईडी साथ लेकर अवश्य जाएं। सभी क्रय केंद्रों पर हैंड हेल्ड कंप्यूटर से तौल हो रही है।
इसलिए उन तौल केंद्रों पर कंप्यूटर से निर्गत तौल पर्ची किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर्ची पर किसानों का पूरा विवरण, तौल की तारीख़, गन्ना ट्रॉली का ग्रॉसवेट, टेयरवेट, कटौती, गन्ना मूल्य आदि अंकित होगा। कोई असुविधा होने पर किसान टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. खुशीराम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें