फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशोत्सव की धूम, पंडालों व घरों में हुआ गणेशजी का पूजन

विज्ञापन
शाहजहांपुर के चौक में भगवान श्री गणेश की मूर्ति का पूजन करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणेश पूजा पंडालों व घरों में दूसरे दिन शनिवार को भी गणेशोत्सव की धूम रही। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आरती उतारी। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के लिए घरों और पंडालों में श्रीगणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। अगले दस दिनों तक गणेेशोत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को शहर के सदर बाजार और चौक क्षेत्र में स्थित पंडालों व घरों पर श्रद्धालुओं ने गणेश जी का पूजन किया। उनको मोदक और लड्डू का भोग लगाया और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की गई। सदर बाजार क्षेत्र के खिरनीबाग धर्मशाला में सजे पंडाल में देर रात तक भजनों की धूम रही।
शाम को महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगते रहे। उधर, चौक में स्थित आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा के निवास पर स्थापित गणेश के दर्शन को भी क्षेत्रवासी पहुंचते रहे। सराफा व्यापारी के परिजनों और श्रद्धालुओं ने आरती में प्रतिभाग किया। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया, सर्व मंगल की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें