फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता बापू और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

विज्ञापन
शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रभात फेरी निकालते स्काउट गाइड के छात्र । - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। गांधी भवन में शिक्षा विभाग व युवक बिरादरी के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों व कलाकारों ने नृत्य, गायन और नाटक के माध्यम से प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज व एसएस लॉ कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। झंडारोहण किया गया। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के लॉ स्कूल के संकाय अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध राम, एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, एसएसपीजी कॉलेज के प्रचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, इग्नू सेंटर के अध्यक्ष डॉ. प्रभात शुक्ला, बीएड विभागाध्यक्ष मीना शर्मा मौजूद रहे।
जीएफ कॉलेज में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक खान व आर्य महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. कनक रानी ने झंडा फहराया। लीड कांवेंट स्कूल में प्रबंधक मोहम्मद जमाल, प्रधानाचार्या तराना जमाल, ऑल सेंटस स्कूल में प्रबंधक सचिन बाथम, प्रधानाचार्या शैल सक्सेना व उप प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी के साथ शिक्षिकाओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या राखी मिश्रा, हरिश्चंद्र सिंह बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्या विनीता मिश्रा, नूरी मरकज स्थित मदरसा बरकातुल उलूम में प्रधानाचार्य मोहम्मद शरीफ खां ने ध्वजारोहण किया। जन शिक्षण संस्थान के कार्यालय पर महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी हुई।
उधर, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन, सेंट्रल बार एसोसिएशन, अटेवा पेंशन बचाओ मंच, सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन, रेलवे स्टेशन पर नरमू व उरमू तथा रोडवेज पर कर्मचारी संगठनों ने गांधी व शास्त्री जयंती मनाई।
प्रभात फेरी व साइकिल रैली निकाली
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर प्रभात फेरी व साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रभारी व जिला जज ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रास्ते में विधिक जागरूकता संबंधी पंपलेट बांटे गए। टाउनहाल स्थित गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर षास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञान भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई। प्राधिकरण सचिव आशुतोष तिवारी भी साइकिल पर सवार हुए। इस मौके पर सीएमओ एसपी गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी निशिकांत, जिला क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र भगत आदि शामिल रहे।
ग्रामीण इलाकों में भी मनाई बापू-शास्त्री की जयंती
शाहजहांपुर। ग्रामीण इलाकों में भी शनिवार को गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई गई। अल्हागंज नगर पंचायत परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, प्रांत की महिला महासचिव चंद्रेश गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन राजेश वर्मा ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। सफाई कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। सभासदों व कर्मचारियों ने चेयरमैन तथा भाजपा नेताओं के साथ रैली निकाली। पंकज मिश्रा, रमेश श्रीवास्तव भोला, विनय दिक्षित, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
तिलहर के नगर पालिका परिषद में ईओ सर्वेशकुमार कुशवाहा, कोतवाली पर पुलिस उपाधीक्षक परमानंद पांडे ने ध्वजारोहण किया। चीनी मिल में मिल प्रबंधक तथा खंड विकास कार्यालय परब्लॉक प्रमुख कविता यादव, सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर, महर्षि दयानंद शिक्षा सदन, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल पर में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई।
खुदागंज नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन पति सुधीर सिंह एवं अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार रावत ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और नगर पंचायत के कर्मचारियों को शपथ दिलाई। ऑस्कर ग्लोबल पब्लिक स्कूल, जैन बाल विद्या मंदिर, जूनियर हाई स्कूल, श्री महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, शारदा बाल विद्या मंदिर स्कूल, जिला परिषद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कला प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया।
सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह से बापू ने दिलाई आजादी : डीएम
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलक्ट्रेट, एसपी एस. आनंद ने पुलिस कार्यालय और सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने विकास भवन स्थित कार्यालयों में बापू व शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कलक्ट्रेट परिसर में हुई गोष्ठी में डीएम ने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा और सत्याग्रह के सहारे आजादी दिलाई। जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ लिपिक अनिल द्विवेदी, अभियंता कल्पना सिंह, अवर अभियंता प्रमोद कुमार, बृजेश चौधरी, शोभित बाजपेयी आदि मौजूद रहे। नियामतपुर के श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य राम कुमार यादव, रामबाबू, सीमा राठौर, सरिता यादव, रजनी मिश्रा, महेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें