फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी भवन में छात्र-छात्राओं  ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

Sun, 14 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
सांस्कृतिक छटा बिखेरी - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
 युवक बिरादरी की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम जरा याद करो कुर्बानी के लिए रविवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में विभिन्न स्कूल-कालेजोें के बच्चों की प्रतिभाओं का उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आधार पर आकलन किया। निर्णायक मंडल ने विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की 18 देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियों का सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए चयन किया। 
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में शहर के 25 स्कूल-कॉलेजों की सांस्कृतिक टोलियों ने हिस्सा लिया। चयनित हुए कार्यक्रमों में लीड कांवेंट के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देश मेरा रंगीला शीर्षकीय समूह नृत्य को निर्णायक मंडल से काफी सराहना मिली। इसी कड़ी में डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज, डान एंड डोना, सत्यभारती स्कूल, श्री गुरुनानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल, आर्य महिला इंटर कालेज, जीएफ कालेज, आकांक्षा हाईस्कूल, हरकुमार पाठक कन्या इंटर कालेज आदि शिक्षण संस्थाओं की राष्ट्र भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां चुनी गईं। 
इस अवसर पर युवक बिरादरी के जिलाध्यक्ष नितेश गुप्ता ने चयनित स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सोमवार को गांधी भवन में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। शिवा सक्सेना के संचालन में हुए चयन कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में बिरादरी के प्रदेश संचालक शरद राही, प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन सिंह, क्षेत्रीय संचालक डॉ. इंदु अजनबी, शमिंदर सिंह, चित्रा सक्सेना, दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें