फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: इंस्पायर अवार्ड के लिए आवेदन में शाहजहांपुर मंडल में चौथे स्थान पर

Fri, 23 Aug 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्र सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए हैं। अधिक से अधिक आवेदन कराने की जिम्मेदारी विद्यालयों के विज्ञान शिक्षकों को सौंपी गई है। उनके रुचि न लेने की वजह से आवेदन कराने की गति काफी धीमी है। इसकी वजह से नामांकन प्रतिशत के मामले में बरेली मंडल में जनपद चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन


इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार बरेली में 15.14, पीलीभीत में 10.5, बदायूं में 7.93 तथा शाहजहांपुर में 6.55 प्रतिशत ही नामांकन हुए हैं। प्रति विद्यालय पांच विद्यार्थियों का नामांकन कराए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह 1273 विद्यालयों से 6365 विद्यार्थियों का नामांकन योजना के तहत होना है। लेकिन, 21 अगस्त तक मात्र 417 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो सका है। नामांकन की प्रगति काफी धीमी होने पर शासन की ओर से पत्र जारी कर नाराजगी जताई गई है। साथ ही अंतिम तिथि 30 सितंबर तक लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि विज्ञान शिक्षकों को अधिक से अधिक छात्रों के आवेदन कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करें विद्यार्थी
केंद्र सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के दौरान छात्रों को मॉडल का विषय अंकित करना होता है, जिसका चयन होने पर केंद्र सरकार की ओर से मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों द्वारा रुचि न लिए जाने से आवेदन की प्रगति काफी निराशाजनक है। इसी वजह से अपना जिला काफी पिछड़ गया है।
हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें