फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट-जलालाबाद हाईवे पर टकराए चार वाहन, 24 लोग घायल, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद  - फोटो : 1
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। जलालाबाद मार्ग पर बलीपुर गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार मिनी बस और इको वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पीछे से आ रहा लोडर वाहन और कार भी टकरा गए। हादसे में 24 लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती और एक बच्चा गंभीर बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कांट पुलिस एक तरफ से वाहनों और दूसरी तरफ से कांवड़ियों को निकाल रही है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बलीपुर गांव के पास जलालाबाद की ओर से आ रही इको वैन सामने से आ रही मिनी बस से टकरा गई। मिनी बस में नेपाल के रहने वाले करीब 30 यात्री सवार थे, जो पंजाब जा रहे थे।
इसके बाद पीछे से आ रहा लोडर वाहन और कार भी टकरा गई। अचानक हुए हादसे के कारण पीछे आ रहे कुछ अन्य वाहन भी प्रभावित हुए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी सतर्क हो गया। ट्राॅमा सेंटर में बेड खाली कराए गए। घायलों के पहुंचते ही चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। बाद में मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया गया। मामूली चोट वाले कुछ घायलों को उपचार के बाद परिजन घर ले गए।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार और सीएमएस डॉ. सरोज ने वार्ड में पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सिर पर चोट लगने वाले मरीजों का एक्स-रे कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
-

टायर फटने या चालक को झपकी आने की चर्चा
हादसे के कारण को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इको वैन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मिनी बस से टकराई। वहीं, घायलों का कहना है कि वैन सामान्य गति से चल रही थी। अचानक तेज रफ्तार मिनी बस उनकी तरफ आई और टक्कर हो गई। उनका कहना था कि सड़क के बीच डिवाइडर होने के कारण वैन पलटने से बच गई, वरना हादसा और गंभीर हो सकता था। कुछ लोगों ने मिनी बस चालक को झपकी आने की भी बात कही। बताया गया कि चालक सोमवार रात से लगातार वाहन चला रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी हादसे का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

शिवधाम दर्शन के लिए जा रहे थे कार सवार

कुछ श्रद्धालु कार से मदनापुर के फिरोजपुर स्थित शिवधाम जा रहे थे। हादसे में कार सवार आरसी मिशन के रौसर कोठी गांव निवासी रामगुनी, प्रीति, हरदोई के मोहनपुर निवासी अनीता और उनका तीन वर्षीय बेटा, संध्या और पूजा समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। इको वैन में जलालाबाद के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी रनवीर, उनकी पत्नी आशा, बेटा गोविंद, रजत, पौत्र कृष्णा और पौत्री रानी समेत अन्य लोग सवार थे। ये लोग शहर में रिश्तेदारी में जा रहे थे।

ये लोग हुए घायल
आरसी मिशन के रौसर कोठी निवासी रामगुनी, रिषभ, सोमेश, संध्या, अराध्या, जानवी, भगवानदास, पूजा, शिवकुमार, तान्या, सदर बाजार के मोहल्ला गदियाना निवासी संध्या, मोहल्ला झंडा निवासी प्रियंका, जलालाबाद निवासी आशा, काव्या, रनवीर और शिवम, हरदोई निवासी अनीता के अलावा जानवी, परी, वैष्णवी, प्रीति, रूही, मनोज और आयुष।

-
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना का सही कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-शुभम वर्मा, सीओ सदर

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

कांट में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मिनी बस। संवाद - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें