फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एजाज हसन खां का निधन

Fri, 31 Jan 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
एजाज हसन खां का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एजाज हसन खां (65 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम लोगों ने निधन व्यक्त किया है।
विज्ञापन

सिंधौली के चांदापुर गांव के रहने वाले एजाज हसन खां ने 1985 से वकालत शुरू की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व बार काउंसिल के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। गत दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया था। वहां से जवाब देने पर यहां एक अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार की रात उनका इंतकाल हो गया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में उनके गांव चांदा में पुश्तैनी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया। जनाजे में मोईन खान, सरनाम सिंह यादव, अनंत पाल सिंह, बावर खान, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, अनवर अली, अब्दुल कादिर खां, सत्यभान भदौरिया, संजय मिश्र, अवधेश सिंह तोमर, मसूद हसन खां आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन

-
बार एसोसिएशन ने जताया शोक
सीबीए के पूर्व अध्यक्ष एजाज हसन खां के निधन पर बृहस्पतिवार दोपहर जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा व न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। शोकसभा के बाद वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें