भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन थाने में रौसर कोठी में किराये पर रहने वाले लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के मियांपुर कालोनी निवासी प्रहलाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि वह रोजा चीनी मिल में चिमनी बनाने का काम करते हैं। 13 अगस्त की रात 9:30 बजे काम करके कमरे पर वापस आए। तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर गालियां दीं। विरोध करने लात घूंसों से पीटा। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में गांव के मोनू, अमन, सचिन व सात-आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद