खुटार रेंज के जंगल के पतझड़ में लगी आग
- फोटो : KHUTAR
खुटार। खुटार रेंज के सिंहपुर के पास जंगल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग लग गई। पतझड़ के कारण जमीन पर गिरे सूखे पत्तों में आग तेजी से फैली। लेकिन, गांव सिंहपुर के लोगों ने आग पर समय रहते काबू पा लिया।
जिले में खुटार रेंज वन संपदा से भरपूर है। खुटार रेंज का जंगल लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जनपदों की सीमा से जुड़ा हुआ है। शुक्रवार को गांव सिंहपुर के पास जंगल में आग लग गई। जंगल में आग लगने की जानकारी के बावजूद किसी वनकर्मी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की जरूरत नहीं समझी।
यदि समय रहते ग्रामीण आग पर काबू न पाते तो पूरे जंगल में आग फैल गई होती, जिसे बुझाना बहुत मुश्किल हो जाता। रेंजर डीएस यादव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर डिप्टी रेंजर चंद्र सिंह, वन दरोगा सतीश गौतम आदि वनकर्मी मौके पर गए थे और आग पर काबू पाया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ है।