फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत व मुमुक्षु महोत्सव के लिए एसएस कॉलेज में शुरू हुई तैयारियां

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में रंगोली और हस्तकला कार्यशाला का फीता काटकर शुभारंभ करते प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्र? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वाधीनता और मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता चिन्मयानंद सरस्वती की आयु के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 25 फरवरी से तीन मार्च तक एसएस कॉलेज में अमृत महोत्सव तथा मुमुक्षु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां सोमवार को शुरू हो गईं।
विज्ञापन

महोत्सव का मुख्य आकर्षण विजय कौशल महाराज द्वारा श्रीराम कथा और डॉ. अनामिका जैन अंबर के कवि सम्मेलन में अपनी कविताएं प्रस्तुत करना रहेगा। पंडाल की साज सज्जा के लिए बड़े पैमाने पर रंगोली बनाने तथा स्थानीय कला के प्रदर्शन को विभिन्न कलात्मक वस्तुओं को बनाने का काम हुआ।
चित्रकला विभाग की डॉ. अर्चना गर्ग की देखरेख में रंगोली कार्यशाला, गृह विज्ञान विभाग की डॉ. विनीता राठौर की ओर से हस्तकला कार्यशाला बनाई गई, इसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक डॉ. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. शालीन कुमार सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें