बरेली। एक बार फिर से इंटरनेट सेवा बंद होने से फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कारोबार ठप हाे गया है। रोजाना जिले में करीब 20 हजार ऑर्डर्स मिलते हैं। क्विक कॉमर्स फ्रेंचाइजी संचालक शुभम अग्रवाल के मुताबिक जिले में जेप्टो, क्विक कॉमर्स के जरिये प्रतिदिन करीब 12 हजार ऑर्डर डिलीवर होते हैं। इंटरनेट बंद होने से सिस्टम ठप है, क्योंकि कंपनी की पूरी कार्यप्रणाली इंटरनेट संचालित है।
चाहे ऑर्डर लेना हो, डिलीवरी का समन्वय करना। सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स और स्थानीय सप्लायर की आजीविका भी प्रभावित हुई है। शुभम के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक ऑर्डर मिले, उनमें कई डिलीवर नहीं हो सके। हालांकि, लोगों की सुरक्षा सर्वाेपरि है। इंटरनेट बहाल होते ही सेवाएं पूर्व की तरह फिर संचालित होगी। ब्यूरो