फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिस्टल और राइफल निशानेबाजी में पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

विज्ञापन
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित  शाहजहांपुर के ​खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन की प्री यूपी स्टेट चैंपियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सटीक निशानेबाजी के दम पर कांस्य पदक जीतने के साथ ही उनका चयन राज्य स्तर पर हुआ है।
विज्ञापन

23 से 28 जुलाई के मध्य डॉ.करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें काकोरी शूटिंग रेंज के पिस्टल और राइफल निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। पिस्टल निशानेबाजी में समनदीप, पुरुजीत सिंह, कनिष्क श्रीवास्तव का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इसी तरह राइफल निशानेबाजी में मोहम्मद अजहर खान व जयपुरिया स्कूल के कक्षा सात के छात्र विराज रस्तोगी ने यूथ कैटेगरी में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
चैंपियनशिप से लौटकर आने पर खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के परिजन ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढ़ाया। कोच विनय कुमार ने बताया कि पांच निशानेबाजों ने प्री स्टेट क्वालीफाई कर लिया है। अब यह राज्य स्तर पर अपनी निशानेबाजी का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें