फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से टाटा मैजिक में सवार पांच मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पूरनपुर मार्ग पर बिराहिमपुर गांव के पास शुक्रवार को हादसा हो गया। कार की टक्कर लगने से टाटा मैजिक में सवार पांच मजदूर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना गोला के मोहल्ला पनरभू ग्रांड बाबूगंज निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह पांच लोगों के साथ पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव गुलरिया भूपसिंह में मजदूरी कर रहे हैं। शुक्रवार शाम मजदूरी करने के बाद थाना मोहम्मदी के गांव शिवपुरी निवासी कुलदीप, थाना गोला के मोहल्ला कुमाहरन टोला निवासी जितिन जैसवाल, थाना हैदराबाद के गांव हरिहरपुर निवासी सुधांशु, गांव छिधौना निवासी पंकज के साथ लौट रहे थे। बिराहिमपुर गांव के पास पान-मसाला लेने के लिए टाटा मैजिक रुकवाई थी तभी कार की टक्कर लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें