फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया फ्रीडम रन के प्रतिभागियों ने दिया स्वस्थ भारत का संदेश

विज्ञापन
शाहजहांपुर में आजादी के अमृत पर्व कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फ्रीडम रन के प्रतिभागी बच्चे अपने - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन की ओर से शनिवार को सुबह नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, जन शिक्षण संस्थान एवं वन विभाग के सामूहिक सहयोग से फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। बाद में टाउनहाल स्थित शहीद उद्यान के एम्फी थियेटर में युवक मंगल दलों और एनएसएस से जुड़े छात्र-छात्राओं ने देश भक्तिपूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खिरनीबाग के जीआईसी मैदान पर राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी धिरंजन कुमार और जन शिक्षण संस्थान के निदेशक सुशील मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर फ्रीडम रन में शामिल प्रतिभागियों को शहीद उद्यान की ओर रवाना किया। मुख्य अतिथि विधायक मानवेंद्र सिंह व जिला वन अधिकारी आदर्श कुमार ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम सहायक सोनम सचान ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
सरही, भावलखेड़ा व जलालाबाद नेहरू महिला मंडल की सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक, राष्ट्रीय सेवा योजना के अपूर्व, आशुतोष व उनकी टीम ने स्वागत गीत व राजस्थानी लोक गीत प्रस्तुत किया। विधायक ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की उपयोगिता बताई और गंगा के संरक्षण को शपथ ग्रहण कराने के साथ हस्ताक्षर अभियान शुरू कराया। जिला वन अधिकारी ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। एनएसएस की नोडल अधिकारी डॉ. शबाना साजिद ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक रहें।
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ने कहा कि युवा देश की सांस्कृतिक परंपराओं के निर्वाह पर ध्यान देने के साथ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, दौड़, योगा को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सभी युवाओं और अतिथियों को विधायक व जिला युवा अधिकारी ने सम्मानित किया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी विनय कुमार सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कहकशां बेगम, डॉ. मो. शोएब, तजिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें