बीएनएस के तहत दर्ज हुआ मारपीट का मुकदमा
भारतीय न्याय संहिता के तहत मीरानपुर कटरा थाने में मारपीट का पहला मुकदमा दर्ज किया गया। मोहल्ला तहबरगंज के अमन कश्यप ने मोहल्ले के नीरज, आकाश व आजाद को नामजद किया है। भारतीय न्याय संहिता के तहत धाराओं के नंबर बदलने के बाद सोमवार को अमन कश्यप ने कांट थाने में पहली रिपोर्ट दर्ज कराई।
अमन ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी जमीन पर मिट्टी डाल रही थी। सुबह साढ़े नौ बजे नीरज, आकाश, आजाद ने उन्हें घेरकर पिटाई लगा दी। उनके सीधे हाथ की अंगुली में काफी चोटें आई हैं। नाना भीम सेन कश्यप के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115( 2), 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।