फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंटून पुल के लिए 121 स्लीपर की पहली खेप पहुंची कोलाघाट

विज्ञापन
कोलाघाट में जान जोखिम में डालकर बिना स्लीपर के पुल से निकलते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलाघाट पैंटून पुल के पुनर्निर्माण के लिए रायपुर (छत्तीसगढ़) स्थित वन विभाग के काष्ठ डिपो से लकड़ी के 121 स्लीपर की पहली खेप मंगलवार को कोलाघाट पर रामगंगा के किनारे पहुंच गई। लोक निर्माण विभाग अभियंताओं के अनुसार अभी 130 स्लीपर और आने बाकी हैं। उम्मीद है कि बुधवार से पैंटून के ऊपर नए स्लीपर लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गत 29 नवंबर को कोलाघाट का पक्का पुल सात नंबर पिलर जमीन में धंसने के कारण टूटकर तीन हिस्सों में बट गया था। लोक निर्माण विभाग ने गत 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री की रैली में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के लिए बदायूं से पुराने स्लीपर मंगवाकर कोलाघाट में पैंटून पुल बनवाकर उसे जल्दबाजी में 17 दिसंबर को चालू कर दिया था। आ दिन पहले पैंटून पुल के बोल्ट टूटने से कई स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस पर लोनिवि अभियंताओं ने पैंटून पुल में लगे पुराने स्लीपर बीती 28 दिसंबर को हटाकर वापस बदायूं भेज दिए थे। इस कारण पैंटून पुल बंद हो जाने से ज्ञेत्र के करीब 200 गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई होने लगी।
यही नहीं, लोग नाव से रामगंगा नदी पार करने को मजबूर हो गए। बीते रविवार को कोलाघाट में चल रही नाव पलट जाने से चार बाइकें और एक साइकिल सहित कई लोग नदी में गिर गए थे। नाव पर सवार लोगों को नाविकों ने डूबने से बचा लिया था। इस घटना के बाद लोनिवि ने पैंटून पुल जल्द बनाने के प्रयास शुरू कर दिए। मंगलवार को रायपुर काष्ठ डिपो से 121 स्लीपर की पहली खेप कोलाघाट पहुंच गई। जबकि पुल के लिए अभी लगभग 130 स्लीपर और आने बाकी हैं।
विज्ञापन

कोलाघाट पैंटून पुल दोबारा बनाने में लगभग 300 स्लीपर लगने का अनुमान है। इनमें से 121 स्लीपर आ चुके हैं। अभी बाहर से 130 स्लीपर और आने बाकी हैं। विभाग के पास 50 से अधिक काम चलाऊ, लेकिन अच्छी स्थिति वाले पुराने स्लीपर पहले से ही मौजूद हैं। इसलिए पुल के पैंटून पर उन्हें कसने का काम बुधवार से शुरू करा दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों की यातायात से जुड़ी कठिनाई जल्द दूर हो सके।
विज्ञापन

-राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि (निर्माण खंड-1)

कोलाघाट में मंगलवार को पैंटून पुल के लिए आये स्लीपर। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें