फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाना रोड पर कागज के टुकड़ों से भरे कंटेनर में लगी आग

विज्ञापन
देवी प्रसाद इंटर कालेज के पास कागज की कतरन ले जाते ट्रक में लगी आग - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के देवी प्रसाद स्कूल के पास कागज के टुकड़ों से भरे कंटेनर में आग लग गई। दमकल यूनिट के आठ टैंकर के जरिये आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना जवां के खुर्द खेड़ा गांव निवासी कंटेनर चालक सतीश कुमार कानपुर से उत्तराखंड जा रहा था। कंटेनर में कागज के टुकड़े भरे थे। बृहस्पतिवार सुबह वह बरेली मोड़ पहुंचा। रास्ता भटकने के कारण वह चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालखाना मोड़ के पास पहुंच गया। इस बीच हाईटेंशन लाइन से कंटेनर छू जाने से करंट के कारण कागज के टुकड़ों में आग लग गई।
चालक सतीश ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर एफएसओ डॉ. बीडी पटेल तुरंत पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जेसीबी के जरिये कागज की कतरन को बाहर निकालने के बाद आग को बुझाया। चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें