फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री की भाभी पंचतत्व में विलीन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अं​तिम यात्रा में कांधा देते मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर। स्रोत:  सोशल 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के बड़े भाई कमलेश खन्ना की पत्नी सरला खन्ना का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। वह करीब 80 वर्ष की थीं। अंतिम यात्रा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं सरला खन्ना ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर दीवान जोगराज स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वित्त मंत्री समेत परिवार के अन्य लोगों ने कांधा दिया।
गर्रा स्थित मोक्षधाम में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उनके भतीजे धीरू खन्ना, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार व केपी मलिक, जेपीएस राठौर, सांसद अरुण सागर के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत तमाम नेता उपस्थित रहे। दूसरी ओर एसपी कॉलेज में शोकसभा में सरला खन्ना के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य संजय कपूर, प्रवक्ता राम सिंह, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें