महिला आरक्षी प्रियंका यादव को पुरस्कृत करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल
- फोटो : mathura
भावलखेड़ा। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लगातार पांच माह से आरसी मिशन थाने ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने थाने की आईजीआरएस पटल पर नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका यादव को पांच हजार रुपये का नकद ईनाम देकर पुरस्कृत किया।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अप्रैल से अगस्त तक आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कराया गया। इसमें थाने की आईजीआरएस पटल पर कार्यरत महिला आरक्षी प्रियंका यादव का उल्लेखनीय योगदान रहा है।
महिला आरक्षी द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से प्राप्त शिकायतों एवं निस्तारण आख्या के समस्त दस्तावेज बेहतर ढंग से तैयार किए गए हैं। इसी के आईजीआरएस की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में थाना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। संवाद