फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बुखार से युवती की मौत, कई बीमार

विज्ञापन
राधा का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर कस्बे में मंगलवार सुबह बुखार से एक युवती की मृत्यु हो गई। आसपास के कई घरों में बुखार के तमाम रोगी हैं। निजी चिकित्सक ने युवती में डेंगू के लक्षण बताए थे, लेकिन उसकी जांच नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के ठेकेदार राजन पांडेय ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन राधा को सोमवार शाम करीब पांच बजे तेज बुखार आया था। उसे एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर ले जा रहे थे। रास्ते में उसे खून की उल्टी हुई। निजी चिकित्सक को दिखाने पर उन्होंने राधा में डेंगू के लक्षण बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। वह बहन को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में राधा की मृत्यु हो गई।
राजन ने बताया कि उसके पड़ोसी सौरभ पांडेय, करुणाशंकर पांडेय, संतोष कुमारी, अंजली, शनि, शिवशंकर दीक्षित, कुसुमलता, श्रीदेवी, शिवानी, शिवा, काजल, ओमदेव सहित तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। ये लोग निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी जरीनपुर के प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी का कहना है कि सीएचसी में आम दिनों की अपेक्षा बुखार के अधिक रोगी आ रहे हैं। मिर्जापुर में एक युवती की बुखार से मृत्यु हो जाने तथा कई अन्य लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। बुधवार को टीम भेजकर रोगियों का परीक्षण कर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें